देश की खबरें | ओडिशा के राउरकेला इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की एक इकाई में जहरीली गैस रिसाव से बुधवार को कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, छह जनवरी ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की एक इकाई में जहरीली गैस रिसाव से बुधवार को कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए।

आरएसपी का संचालन ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (एसएआईएल) करती है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में हादसा जब सुबह हुआ, तो वहां 10 श्रमिक काम कर रहे थे।

आरएसपी के अधिकारियों ने कहा, ‘‘ निजी कम्पनी द्वारा संविदा पर रखे गए चार कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कुछ परेशानी होने लगी, इसके बाद उन्हें संयंत्र के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गणेश चंद्रा पिल्लै (55), रबिन्द्र साहू (59), अभिमन्यु शाह (33) और ब्रम्हानंदा पांडा (51) के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार श्रमिकों की मौत इकाई में ‘कार्बन मोनोक्साइड’ के रिसाव की वजह से हुई।

उन्होंने बताया कि कुछ अन्य लोग बीमार भी हुए हैं और ‘आरएसपी डिस्पेंसरी’ में उनका इलाज चल रहा है।

आरएसपी के अधिकारियों ने कहा, ‘‘ घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। संयंत्र में काम समान्य रूप से चल रहा है।’’

आरएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक चतराराज ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि प्राधिकारी उनके परिजन को पूरा सहयोग करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज