देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, सैनिक शहीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक शहीद हो गया। जिले में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, छह जुलाई जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक शहीद हो गया। जिले में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज में चार शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन गोलीबारी अभी भी जारी रहने के कारण शव अभी बरामद नहीं किये जा सके हैं।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है।
मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वी.के. बिरधी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ शव (आतंकवादियों के) देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी समाप्त नहीं हुई है।’’
बिरधी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नहीं बल्कि जिले के अंदरूनी इलाकों में है।
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

