Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, एक गिरफ्तार- पुलिस
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कश्मीर घाटी के पुलवामा, गंदेरबल और कुपवाड़ा जिलों में हुई.
श्रीनगर, 12 मार्च : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कश्मीर घाटी के पुलवामा, गंदेरबल और कुपवाड़ा जिलों में हुई. उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के चेवाकलां इलाके में रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईम) के दो आतंकवादी और एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया.
अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सेरच इलाके में तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने कहा कि गोलीबारी में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया है. अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के नेचमा रजवार इलाके में सुबह एक और मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर, जवान घायल
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने चार-पांच स्थानों पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमने कल रात 4-5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था. अब तक पुलवामा में एक पाकिस्तानी सहित जेईएम के दो आतंकवादी, गंदेरबल और हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म.’’ कुमार ने बताया, ‘‘एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

