एजेंसी न्यूज

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के देवसर क्षेत्र में रविवार की शाम को सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर
जमात

श्रीनगर, 26 अप्रैल जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के देवसर क्षेत्र में रविवार की शाम को सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान होनी अभी बाकी है।

सेना केएक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मारे गए चार आतंकवादियों को मिला कर अप्रैल में अब तक कुल 26 आतंकवादी मारे गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक 58 आतंकवादी मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि सेना कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आतंकवादी गतिविधियां और उनकी संख्या नहीं बढ़े।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना लगातार नियंत्रण रेखा के साथ सीमा के भीतर भी आक्रमक रुख अपनाए हुए है और आतंकवादियों को खोज कर समाप्त कर रही है। इससे घाटी में सुरक्षा की स्थिति और मजबूत होगी। इसलिए सेना सफलतापूर्वक सकारात्मक सुरक्षा माहौल विकसित कर रही है जिससे जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे और 2020 की गर्मी में शांति बनी रहे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 12:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).