देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ में टीआरएफ कमांडर समेत चार आतंकी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुईं दो अलग-अलग मुठभेड़ में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर समेत चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बुधवार की शाम को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 17 नवंबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुईं दो अलग-अलग मुठभेड़ में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर समेत चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बुधवार की शाम को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के पोम्बे और गोपालपुरा इलाकों में मुठभेड़ हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों मुठभेड़ में दो-दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के दल पर गोलीबारी किये जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए दो आतंकवादियों में से एक प्रतिबंधित संगठन टीआरएफ का कमांडर था।
आईजीपी ने ट्वीट किया, ''प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ का कमांडर अफाक सिकंदर मुठभेड़ में मारा गया।''
अधिकारी ने कहा कि जिले के पोम्बे इलाके में हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2021 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

