Balochistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत, एक आतंकी ढेर
शब्बीर ने कहा, ''एक सुरक्षा कर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है.'' उन्होंने आगे कहा कि मुठभेड़ में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शवों को झोब जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है. शब्बीर ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने धना सार और उसके आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है. उन्होंने कहा कि सीटीडी ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और अपनी जांच शुरू कर दी है.
कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक आतंकवादी को मार गिराया गया. यह मुठभेड़ प्रांत के धना सार इलाके में हुई. शेरानी के उपायुक्त (डीसी) बिलाल शब्बीर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ करीब दो घंटे तक हुई.
शब्बीर ने कहा कि शेरानी उप-जिले में हुई इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक आतंकी को मार गिराया गया. उपायुक्त ने कहा, ''घायल आतंकियों के साथी उन्हें (आतंकवादियों को) अपने साथ ले जाने में सफल रहे. मारे गए आतंकी का शव आतंक रोधी दस्ते (सीटीडी) को सौंप दिया गया है.'' Obesity And Life Style: मोटापे से निपटने को तत्काल समाधान की बजाय सर्जन भी देते हैं जीवनशैली में बदलाव की सलाह
उन्होंने कहा कि आतंकी भारी मात्रा में हथियार लेकर आए थे और उन्होंने जांच चौकी पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ दो घंटे तक जारी रही.
शब्बीर ने कहा, ''एक सुरक्षा कर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है.'' उन्होंने आगे कहा कि मुठभेड़ में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शवों को झोब जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है. शब्बीर ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने धना सार और उसके आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है. उन्होंने कहा कि सीटीडी ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और अपनी जांच शुरू कर दी है.
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिजेंजो ने चेकपोस्ट पर रॉकेट हमले और गोलीबारी की निंदा की है और चार सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने पर दुख जताया है. उन्होंने एक आतंकी को मार गिराए जाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की सराहना भी की. किसी भी संगठन ने हमले की अभी जिम्मेदारी नहीं ली है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

