एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल

सुकमा, सात नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मिनपा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब मिनपा थाना क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवानों समेत चार जवान घायल हुए हैं। घायलों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

मिनपा, सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 12 जिलों समेत कुल 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। कोंटा विधानसभा क्षेत्र उन 10 सीटों में है जहां सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).