देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक महिला नक्सली समेत चार इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर, 24 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक महिला नक्सली समेत चार इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में चार नक्सलियों बैसाखू नुरेटी उर्फ देवलाल (30), समीर कश्यप (23), फुलमति उर्फ फूलो (30) और कमल सिंह उर्फ कमलेश उसेंडी (8) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि बैसाखू एरिया कमेटी सदस्य है तथा उसपर पांच लाख रूपये जबकि माड़ डिविजन में कम्यूनिकेशन टीम के कमांडर समीर पर तीन लाख रुपये का इनाम था।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली फुलमति और कमल पर एक-एक लाख रूपए का इनाम था।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नारायणपुर जिले के कुतुल एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय थे।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर तथा माओवादियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और बाहरी नक्सलियों के भेदभाव से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है, उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष नारायणपुर जिले में अब तक कुल 101 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू