ऑस्ट्रेलिया में ट्रक और पुलिस वाहन की टक्कर में चार पुलिस कर्मियों की मौत
घटना के बाद चालक ने हादसे की वीभत्स तस्वीरें भी लीं और मौके से फरार होने के बाद उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।
विक्टोरिया पुलिस के मुख्य आयुक्त ग्राहम एश्टन ने कहा कि ईस्टर्न फ्रीवे पर बुधवार शाम को तेज रफ्तार से वाहन चलाने के लिए पुलिस ने 41 वर्षीय ट्रक चालक को रोका जिस दौरान पुलिस वाहन और ट्रक में भिड़त हो गयी।
घटना के बाद चालक ने हादसे की वीभत्स तस्वीरें भी लीं और मौके से फरार होने के बाद उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।
उन्होंने कहा कि विक्टोरिया राज्य की इस एक घटना में पुलिस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।
ट्रक चालक एक अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है।
एश्टन ने कहा कि दुर्घटना के बाद चालक होश खो बैठा था। वह ड्रग के नशे में धुत्त पाया गया।
उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर एक दुर्घटना थी या जानबूझकर की गई थी।
एश्टन ने कहा कि ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
चालक को हादसे के करीब 50 मिनट पहले ही तेज रफ्तार में वाहन चलाने के लिए फटकार लगायी गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

