एजेंसी न्यूज

Ballia Road Accidents: बलिया में सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की मौत, दो अन्य घायल

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कुमार झा ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के समीप सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गयी.

Ballia Road Accidents: बलिया में सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की मौत, दो अन्य घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कुमार झा ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के समीप सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गयी. इस टक्कर में शैलेंद्र राजभर (25), बंटी राजभर (26) , शिवदरस (52) और 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसकी पहचान नहीं हो पायी है. इसके साथ ही दो लोग घायल हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर तकरीबन 12 मजदूर सवार थे. घटना में मृत दोनों मजदूर जिले के खनवर गांव के और दोनों मोटरसाइकिल सवार मऊ जिले के रहने वाले हैं. यह भी पढ़ें : Farmer Protest: किसानों ने 5 फसलों पर एमएसपी देने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).