एजेंसी न्यूज

Delhi : दिल्ली में दो भाइयों को चाकू मारने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में एक किशोर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के वाई-ब्लॉक ऑटो बाजार में चाकू मारे जाने की घटना की सूचना मिली थी.

Delhi : दिल्ली में दो भाइयों को चाकू मारने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 4 मार्च : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में एक किशोर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के वाई-ब्लॉक ऑटो बाजार में चाकू मारे जाने की घटना की सूचना मिली थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि सुल्तानपुरी के निवासी दो भाइयों सनी और भरत को घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस को पता चला कि पीड़ित और आरोपी दानिश, कासिफ, फरदीन व एक किशोर ऑटो बाजार में काम करते हैं. पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और जब सनी व भरत अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तो आरोपियों ने उन पर चाकू और पेचकस से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | वित्त वर्ष 2022-23 में 2,000 किलोमीटर के रेल नेटवर्क को ‘कवच’ के तहत लाया जाएगा: रेल मंत्री

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को चाकू से चोट लगी है. भरत के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि दानिश, कासिफ और फरदीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और किशोर को हिरासत में लिया गया है. अपराध में इस्तेमाल हथियारों को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).