देश की खबरें | राजस्थान के पाली जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पाली जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, दो मई राजस्थान के पाली जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब सवा तीन बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर जाखा नगर बाईपास पर हुआ।
थाना प्रभारी भगाराम ने बताया कि मुंबई की तरफ से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैलर से जा टकराई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश रावल, उनकी पत्नी सीता व बेटे प्रह्लाद (14) तथा एक रिश्तेदार विष्णु के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग जिले के डायलाना कलां गांव लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अनिता, दिया और हर्षिता का उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हादसा संभवत: कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

