देश की खबरें | कोटा में मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में एक परिवार के चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा-इटावा राज्य राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 15 अप्रैल कोटा-इटावा राज्य राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पांच फुट उछलकर खाई में गिर गई, जिससे इलियास (29), उसकी पत्नी सितारा (27) और उनकी रिश्तेदार जोया (17) की मौके पर ही मौत हो गई तथा इलियास के आठ महीने के बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सुल्तानपुर थाने के मंडल निरीक्षक सत्यनारायण मालव ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब परिवार एक रिश्तेदार के घर से मोटरसाइकिल पर लौट रहा था और तभी कोटा-इटावा राज्य राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में, कार में सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
मालव ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

