देश की खबरें | टैक्ट्रर ट्राली और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के समीप सोमवार देर शाम एक टैक्ट्रर ट्राली और कार के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये।
सहारनपुर (उप्र) , 22 अगस्त उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के समीप सोमवार देर शाम एक टैक्ट्रर ट्राली और कार के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये।
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि देवबंद तहसील के पास रोहाना टोल प्लाजा से दो किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ ।
उन्होंने बताया कि एक टैक्ट्रर ट्राली को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई । इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही तुरन्त घटनास्थल पर छह एम्बुलेस भेजी गईं और घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया।
मामले की जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

