देश की खबरें | बिहार में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग की मौत, पांच अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के औरंगाबाद और नवादा जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में बुधवार को चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए ।
औरंगाबाद—नवादा, 01 जुलाई बिहार के औरंगाबाद और नवादा जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में बुधवार को चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए ।
औरंगाबाद जिला के नगर थाना अंतर्गत के रामाबान्ध के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 से बारातियों को लेकर गुजर रही एक बोलेरे जीप ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी जिससे जीप पर सवार दूल्हे के भाई और चाचा की मौत हो गयी।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के उत्तराखंड में शाम 7 बजे तक 66 मरीज पाए गए: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान नालन्दा जिले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत भोला बिगहा गांव निवासी अनुज सिंह और मिथिलेश कुमार सिंह के रूप में की गई है।
इस हादसे में जख्मी हुए तीन अन्य बारातियों को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी गया जिला स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़े | Earthquake: जम्मू-कश्मीर में क्यों बार-बार आ रहा है भूकंप, क्या है दिल्ली-एनसीआर से संबंध, जानें वजह.
नालन्दा जिला के भोला बिगहा गांव से ये बारात औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना अंतर्गत ढिबर गांव आई थी ।
नवादा जिला के पकरिबरावां थाना अंतर्गत गुलनी मोड़ के पास एक बोलेरो जीप और एक ट्रक में सीधी टक्कर में जीप पर सवार एक दंपत्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।
पकरीबरावां थाना आध्यक्ष सरफराज आलम ने बताया कि मृतकों में कुडायता गांव निवासी गानो मांझी औ उनकी पत्नी मीना देवी शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में राजीव और उनकी पत्नी बसंती देवी घायल हो गए ।
आलम ने बताया कि हादसे के बाद से दोनों वाहन चालक फरार हैं । पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

