विदेश की खबरें | चीन में दूरसंचार घोटालों में शामिल चार लोगों को उम्रकैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय लोगों एवं विदेशियों को म्यांमा के घोटाला केंद्रों में काम करने के लिए प्रलोभन देने में जुटे गिरोहों के खिलाफ चीन के कार्रवाई तेज करने के बीच वहां की एक अदालत ने सोमवार को सीमापार दूरसंचार धोखाधड़ी मामलों में शामिल चार ‘बड़े लोगों’ को उम्रकैद की सजा सुनायी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 24 फरवरी स्थानीय लोगों एवं विदेशियों को म्यांमा के घोटाला केंद्रों में काम करने के लिए प्रलोभन देने में जुटे गिरोहों के खिलाफ चीन के कार्रवाई तेज करने के बीच वहां की एक अदालत ने सोमवार को सीमापार दूरसंचार धोखाधड़ी मामलों में शामिल चार ‘बड़े लोगों’ को उम्रकैद की सजा सुनायी।

‘सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट (एसपीसी)’ ने कहा कि चारों आरोपी दूरसंचार धोखाधड़ी संगठन बनाने के लिए चीन से चले गए थे, जिनमें से यू उपनाम वाले एक व्यक्ति ने कई लोगों को इस अपराध के वास्ते विदेश जाने के लिए एकजुट किया।

एसपीसी ने हाल में चीनी अदालतों द्वारा निपटाए गए मामलों का विवरण जारी करते हुए कहा कि एक अन्य मामले में आरोपी यांग को उसी अपराध में दोबारा शामिल होने के लिए कड़ी सजा सुनायी गयी। उसे पहले भी दूरसंचार धोखाधड़ी में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया गया था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि एक अन्य मामले में पाया गया कि दो अभियुक्तों ने दूरसंचार घोटालों के वास्ते नाबालिगों की भर्ती की।

एसपीसी ने कहा कि अपराध में सहयोगी होने तथा अपराध स्वीकार करने के बावजूद उन्हें कठोर सजा सुनायी गयी।

उसने कहा कि अभियुक्तों पर कठोर दंड लगाने के साथ-साथ अदालतों ने अपराधियों को धोखाधड़ी से प्राप्त धन वापस करने का आदेश दिया तथा पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उन्हें जब्त धन वापस दिलाया जाएगा।

इस महीने के प्रारंभ में भारत समेत 20 देशों के सैकड़ों लोगों को एक जातीय सशस्त्र समूह द्वारा रिहा कर दिया गया और थाईलैंड भेज दिया गया। इन लोगों से म्यांमा के करेन राज्य में दूरसंचार धोखाधड़ी केंद्रों में जबरन काम कराया गया था।

ये समूह विदेशी श्रमिकों को अच्छे वेतन का लालच देकर घोटाला केन्द्रों में काम करने के लिए प्रेरित करते थे या कुछ मामलों में उन्हें यह कहकर धोखा देते थे कि वे म्यांमा में नहीं, बल्कि थाईलैंड में अलग काम करेंगे।

थाईलैंड से बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि घोटालेबाजों ने साइबर धोखाधड़ी के लिए लक्षित लोगों की ओं आमतौर पर अंग्रेजी और चीनी में कुशल श्रमिकों की भर्ती की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\