जस्टिन बीबर के कंसर्ट के बाद आयोजित पार्टी के बाहर गोलीबारी में चार लोग घायल
लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी लिजेथ लोमेली ने बताया कि ‘द नाइस गाइ’ रेस्तरां के बाहर हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार दोपहर को जारी बयान में बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वहां दो पीड़ितों को पाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी लिजेथ लोमेली ने बताया कि ‘द नाइस गाइ’ रेस्तरां के बाहर हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार दोपहर को जारी बयान में बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वहां दो पीड़ितों को पाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बयान के अनुसार, दो अन्य पीड़ित स्वयं अस्पताल पहुंचे. सभी चारों पीड़ितों की हालत स्थिर है.
सोशल मीडिया पर उपलब्ध घटना के वीडियो में दिख रहा है कि जब रेस्तरां के बाहर गोलीबारी हुई, उस समय रैपर कोडेक ब्लैक उर्फ बिल कैपरी लोगों के एक समूह के साथ फोटो खिंचवा रहे थे. कानून प्रवर्तन सूत्रों ने ‘एनबीसी न्यूज’ को बताया कि ब्लैक घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैं. यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया पर चर्चा के लिए अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया ने हवाई में की बैठक
इस कार्यक्रम में जिन जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया था, उनमें जेफ बेजोस, उनकी प्रेमिका लॉरेन सांचेज, अभिनेता एंथनी रामोस और टोनी गोंजालेज शामिल थे. ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ ने बताया कि बीबर और उनकी पत्नी हेली बाल्डविन, ड्रेक, क्लोए करदाशियां और टोबे मागुइरे समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों को पार्टी के बाद रेस्तरां में जाते देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

