विदेश की खबरें | अलबामा में गोलीबारी में चार लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि गोलीबारी शाम 4:30 बजे के बाद ‘20वीं स्ट्रीट एनस्ले’ के निकट ‘इंटरस्टेट 59’ में हुई।
पुलिस अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने संवाददाताओं को बताया,‘‘ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर चोरी हो चुकी अपनी कार देखी और इसके बाद उन्होंने वाहन का पीछा किया।’’
उन्होंने बताया,‘‘ लोगों ने वाहन का पीछा किया और खुद ही निपटने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच गोलीबारी हुई।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के बाद कथित तौर पर चोरी हुई कार के अंदर मौजूद दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई अन्य घायल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि गोलीबारी में शामिल चारों लोग संदिग्ध माने जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

