जरुरी जानकारी | राजेन्द्र सिंह समेत चार लोग चौधरी चरण सिंह पुरस्कार से सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ग्रामीण विकास, कृषि और सामाजिक कल्याण-क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जल संरक्षण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह समेत चार लोगों को पहले चौधरी चरण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर ग्रामीण विकास, कृषि और सामाजिक कल्याण-क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जल संरक्षण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह समेत चार लोगों को पहले चौधरी चरण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार देने वाली संस्था किसान ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि सिंह के अलावा पोषण गुणवत्ता के लिए मक्के के जीन संवर्धन पर उत्कृष्ट शोध करने वाले वैज्ञानिक डॉ. फिरोज हुसैन, पर्यावरण-अनुकूल खेती के तौर-तरीकों के विकास में योगदान देने वाले कृषक प्रीतम सिंह और प्रख्यात पत्रकार नीरजा चौधरी को संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पहले चौधरी चरण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जल संरक्षण में योगदान के लिए ‘वाटरमैन’ नाम से चर्चित सिंह को रेमन मैगसायसाय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

बयान के मुताबिक, रविवार शाम को आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रधान ने कहा, “चौधरी चरण सिंह की विरासत देश के किसानों और ग्रामीण समुदायों के उत्थान के लिए अथक प्रयास करने वालों को प्रेरित करती रही है। चारों पुरस्कार विजेताओं ने किसानों के कल्याण के लिए उच्चतम मानक स्थापित किए हैं।’’

किसान ट्रस्ट देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिग्गज किसान नेता चौधरी चरण सिंह की स्मृति में यह पुरस्कार दे रहा है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, “भारत सरकार की वर्तमान नीतियां स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। खरीद मूल्य, किसानों के लिए ऋण राहत, भूमि सुधार और भूमिहीन लोगों के उत्थान पर उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\