उन्नाव में कार-कंटेनर ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी, बेटी समेत चार लोगों
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उन्नाव (उत्तर प्रदेश), 19 जून : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच और छह बजे के बीच हसनगंज कोतवाली इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोरारा गांव के पास कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर हो गई.
उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं जिन्हें लोकबंधु अस्पताल, लखनऊ पहुंचाया गया, जहां अखिलेश मिश्रा (40), उनकी पत्नी बबीता मिश्रा (36) बेटी ज्योति मिश्रा (10) और भतीजी प्रियांशी (12) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : वैश्विक रुझान, कच्चे तेल के दाम इस सप्ताह तय करेंगे शेयर बाजारों की चाल
एएसपी ने बताया कि घायल संतोष मिश्रा एवं एक अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है. अखिलेश मिश्रा बिहार के सीवान जिले के रहने वाले थे और कार वह खुद चलाकर परिवार समेत जयपुर से सीवान स्थित अपने गांव मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे. हसनगंज के थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

