एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सीधी जिले में ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में एक नवजात समेत चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार दोपहर एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में चार माह की एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सीधी जिले में ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में एक नवजात समेत चार लोगों की मौत

सीधी (मध्यप्रदेश), 19 नवंबर मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार दोपहर एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में चार माह की एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना अपराह्न करीब एक बजे चुरहट थाना क्षेत्र के बनियाडोल गांव की है।

उप खंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) नीलेश शर्मा ने बताया, ‘‘तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार माह की एक बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेमवती तिवारी (55), उनकी बेटी सीता मिश्रा (32), उनके भतीजे भोले तिवारी (22) और नवजात मांडवी सिंह के रूप में हुई है।

चार घायलों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे रीवा के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों का सीधी के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).