Uttar Pradesh: बदायूं में कार की टक्कर में बच्ची समेत चार लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई।
बदायूं (उप्र), 24 जुलाई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई. बदायूं के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि बरेली जिले के आंवला क्षेत्र के ढिलवारी गांव निवासी नरेश की बेटी पूजा की शादी बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के गांव अंबियापुर में हुई है.
शुक्रवार को पूजा के घर पर कोई आयोजन था जहां नरेश (45) अपनी छोटी बेटी नंदिनी (8), गांव के ही अपने मित्र मेहरबान (42) और नरेश (44) के साथ एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे. उन्होंने बताया,‘‘ इनमें से कोई हेलमेट नहीं पहने था, जैसे ही ये लोग धर्मपुर बिहारीपुर गांव के पास पहुंचे कि सामने से आती तीव्र गति एक कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh Accident: यूपी के संभल में भीषण सड़क दुर्घटना, 7 की मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां नरेश और मेहरबान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद जिला अस्पताल में रेफर किये गये नरेश और नंदिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई.’’ पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक फरार हो गया. वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

