देश की खबरें | गुजरात में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वलसाड और देवभूमि द्वारका जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 25 सितंबर गुजरात के वलसाड और देवभूमि द्वारका जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देवभूमि द्वारा जिले के कल्याणपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बामानासा गांव में एक चकबांध में बहने से दो भाइयों दशरथसिंह वाधेर (45) और अजीतसिंह वाधेर (32) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों पशु चराते वक्त बांध में गिर गए और फिर तेज प्रवाह में बह गए।
अधिकारी ने बताया कि राहत दल ने एक व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया है जबकि दूसरे शव की तलाश की जा रही है।
इसी तरह के दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के वापी तालुका के मोराई गांव में एक तालाब में तैर रहे दो बच्चे डूब गए। वापी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रियंबद गिरी (9) और मनोज राय (10) के शव शनिवार को स्थानीय राहत दल ने बरामद किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)