एजेंसी न्यूज

Bhojpur Road Accident: भोजपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल, मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

बिहार के भोजपुर जिले में पीरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Bhojpur Road Accident: भोजपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल, मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
Road Accident (Photo Credit: ANI)

पटना, 23 मार्च : बिहार के भोजपुर जिले में पीरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में लोगों की हुई मौत को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा है,‘‘ यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं.’’ उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. यह भी पढ़ें : विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग जाने पर स्मृति ईरानी ने कहा- आयोग, कोर्ट पर दबाव डालने का प्रयास निंदनीय

पीरो अनुमंडल पुलिस अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा दो मोटरसाइकिल और एक ट्रक के आपस में टकरा जाने के कारण हुआ.

उन्होंने बताया कि एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और यह मोटरसाइकिल एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गयी जिससे चार लोगों की जान चली गयी. उनके अनुसार पहले मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे और दूसरे पर दो लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).