देश की खबरें | गौतमबुद्धनगर जनपद में विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्धनगर जनपद में विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है।

नोएडा (उप्र), 24 सितंबर गौतमबुद्धनगर जनपद में विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि राजेंद्र (30) बीती रात को अपनी मारुति कार से यमुना एक्सप्रेस- वे से जा रहे थे। वह जैसे ही स्टेलर सोसाइटी के पास पहुंचे, उनकी कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में राजेंद्र को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर आज सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र में ही अटाई गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक कैंटर का टायर फट गया और वह (कैंटर) पलट गया। उन्होंने बताया कि कैंटर के चालक किशोर भाटी (40) तथा कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने किशोर भाटी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पार कर रहे राजपाल प्रजापति (28) को टक्कर मार दी, उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जेवर थानाक्षेत्र के बागपुर गांव में सात वर्षीय छात्र को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\