एजेंसी न्यूज

Road Accident: गौतमबुद्ध नगर जनपद में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

गौतमबुद्धनगर जनपद में विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बताया कि सूरजपुर थानाक्षेत्र के जुनपद चौराहे के पास बीती रात को सड़क हादसे में शाहरुख (25) नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई.

Road Accident: गौतमबुद्ध नगर जनपद में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

नोएडा (उप्र), 8 फरवरी : गौतमबुद्धनगर जनपद में विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बताया कि सूरजपुर थानाक्षेत्र के जुनपद चौराहे के पास बीती रात को सड़क हादसे में शाहरुख (25) नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार दादरी थानाक्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तड़के सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: दिल्ली में स्पोर्ट्स टीचर की घिनौनी हरकत, 3 छात्राओं के साथ किया रेप, FIR दर्ज

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बताया कि सेक्टर39 थानाक्षेत्र के बॉटनिकल गार्डन के पास सड़क हादसे में रीना नामक एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि ईकोटेक -1थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में ऋषि नामक युवक की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).