एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश के गुना में पिकअप वाहन पलटने से चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को एक पिकअप वाहन के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश के गुना में पिकअप वाहन पलटने से चार लोगों की मौत

गुना (मध्य प्रदेश), 27 मई मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को एक पिकअप वाहन के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े तीन बजे म्याना कस्बे के पास यह दुर्घटना हुई।

म्याना थाना प्रभारी संजीत मावई ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वाहन के चालक को झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि विष्णु रामपाल (32), मीर चोखेलाल (30) और विकास सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने गुना जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).