एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में घर में आग लगने से चार लोगों की झुलसकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में बृहस्पतिवार की शाम एक घर में आग लगने से कम से कम चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में घर में आग लगने से चार लोगों की झुलसकर मौत

नयी दिल्ली, 18 जनवरी उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में बृहस्पतिवार की शाम एक घर में आग लगने से कम से कम चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति लापता है।

अधिकारियों ने बताया कि रात आठ बजे पीतमपुरा से आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

मौके पर पुलिसकर्मी और बचाव दल भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).