उत्तर प्रदेश में टैक्सी चालक की हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एक वाहन बरामद किया है. इस वाहन चालक की नजदीकी शामली जिले में हत्या कर दी गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 अगस्त : उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एक वाहन बरामद किया है. इस वाहन चालक की नजदीकी शामली जिले में हत्या कर दी गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
थाना प्रभारी प्रभाकर केतुरा ने बताया कि रोहताश, नीरज, विपिन और संदीप नाम के चार व्यक्तियों को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी का एक वाहन बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : एसजेटीए ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की
उन्होंने बताया कि हसन नाम के एक टैक्सी चालक को कांधला कस्बे में एक गंतव्य पर जाने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और नौ अगस्त को उसका शव एक खेत से बरामद हुआ था.
Tags
संबंधित खबरें
Agra Shocker: ऑटो ड्राइवर को जबरन पिलाई शराब, यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; 2 गिरफ्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Saharanpur Shocker: रेप केस से बचने के लिए युवक ने रची खुद की मौत की साजिश, कर्जदार की हत्या कर कार में जलाया शव; चार आरोपी गिरफ्तार
Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO
\