देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रियासी में हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक दूरदराज के गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, पांच मई जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक दूरदराज के गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हत्या का यह मामला करीब पांच महीने पहले का है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद रफीक (45) नामक एक व्यक्ति नौ दिसंबर को जिले के चासाना इलाके में जिया बग्गो दास गांव के बाहर मृत पाया गया था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रफीक के पड़ोसियों नजीर अहमद रुस्ला, शब्बीर अहमद, नजीर अहमद और फारूक अहमद की गिरफ्तारी से मामला सुलझ गया।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों में से एक की पत्नी के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध होने के कारण रफीक पर हमला किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि रफीक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को अपराध स्थल से लगभग 500 मीटर दूर एक सड़क के किनारे फेंक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\