देश की खबरें | दिल्ली के एक होटल में सशस्त्र डकैती के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, तीन नाबालिग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक होटल में सशस्त्र डकैती करने की घटना में कथित संलिप्तता के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 मई पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक होटल में सशस्त्र डकैती करने की घटना में कथित संलिप्तता के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान चंदन (20), शिवम (21), उपेंद्र (22), दर्पण (24) और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है। उन्होंने 29 मई की तड़के नॉर्थ एवेन्यू रोड स्थित एक होटल से चाकू दिखाकर 50,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, "आरोपियों में से एक नाबालिग पहले होटल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर चुका है। डकैती की योजना बनाने के लिए, वह अपराध करने से लगभग 30 मिनट पहले 'डिलीवरी बॉय' की टी-शर्ट पहनकर और खाद्य सेवा प्रदाता कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में टोह लेने के लिये होटल में घुसा था।"

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि तड़के करीब चार बजे आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए, उनमें से चार लोग होटल में घुस गए जबकि बाकी तीन बाहर निगरानी कर रहे थे।

डीसीपी ने बताया, "नकाबपोश बदमाशों ने होटल के कर्मचारियों को चाकू दिखाकर धमकाया और फिर नकदी तथा मोबाइल फोन लेकर भाग गए।"

उन्होंने बताया कि पुलिस को तब अहम सुराग मिला जब उसने वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट की पहचान हुई। यह मोटरसाइकिल एक दिन पहले सुदर्शन पार्क से चोरी की गई थी।

निगरानी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो नाबालिगों सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने ही डकैती की योजना बनाई थी क्योंकि वह होटल में पहले काम कर चुका था और उसे स्वागत डेस्क पर रखी नकदी की जानकारी थी।

पुलिस ने बताया कि बाद में की गई छापेमारी में सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 39,000 रुपये नकद, अपराध में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिल, डकैती के दौरान पहने गए कपड़े और दो चाकू बरामद किए।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज