एजेंसी न्यूज

Thane Shocker: ठाणे में कंपनी से 21 लाख रुपये के स्टील के सामान चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कंपनी से 21.11 लाख रुपये के स्टील के सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो टेम्पो चालकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Thane Shocker: ठाणे में कंपनी से 21 लाख रुपये के स्टील के सामान चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Arrest (img: tw)

ठाणे, 20 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कंपनी से 21.11 लाख रुपये के स्टील के सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो टेम्पो चालकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आठ अक्टूबर को कुछ लोग नाले के रास्ते खातिवली क्षेत्र स्थित कंपनी परिसर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिला ग्रामीण पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वे कथित तौर पर 21.11 लाख रुपये मूल्य के स्टील के सामान लेकर फरार हो गए.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा के कर्मियों की एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और खुफिया जानकारी सहित कई सुरागों पर काम किया और कुछ दिन पहले अपराधियों तक पहुंच गई. पुलिस ने इस घटना के संबंध में 24 और 42 वर्षीय दो टेम्पो चालकों, चोरी का सामान प्राप्त करने वाले 37 वर्षीय एक व्यक्ति तथा 26 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों का प्रदर्शन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जिसे यह सामान दिया था उसके पास से 19,37,400 रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है. अपराध में इस्तेमाल किए गए दो टेम्पो भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2)(4) , 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).