एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खनन विभाग की टीम पर हमले के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को शनिवार को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

देश की खबरें | खनन विभाग की टीम पर हमले के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

जयपुर, 15 जून राजस्थान के ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को शनिवार को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गये दल पर हुए हमले में चार लोग घायल हो गये थे। घटना रायपुर गांव में नानणा नदी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई थी।

उन्होंने बताया कि खनन विभाग के अभियंता स्वरूप सिंह की ओर से इस संबंध में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

प्रसाद के मुताबिक, मामले में चार गिरफ्तार आरोपियों कप्तान काठात (20), उस्मान काठात (23), कमल सिंह रावत (22) और दीवान सिंह(22) को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जिसने आरोपियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि अवैध खनन में शामिल आरोपियों ने खनन विभाग के वाहन में तोड़फोड़ की और विभाग के कर्मियों पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली, एक जेसीबी मशीन और एक मोटर साइकिल जब्त की है।

थानाधिकारी ने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अवैध खनन सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).