देश की खबरें | श्रमिक ट्रेनों के चार यात्रियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मडगाव से प्रवासियों को लेकर दरभंगा (बिहार) जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एक बीमार यात्री की बुधवार को बलिया में मौत हो गई।

जियो

मडगाव से प्रवासियों को लेकर दरभंगा (बिहार) जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एक बीमार यात्री की बुधवार को बलिया में मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार मडगाव से प्रवासियों को लेकर दरभंगा (बिहार) जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार देर शाम बलिया पहुँची। इस ट्रेन से नेपाल के जनकपुर के थाना दुभी के रहने वाले शोभरन कुमार (28) सफर कर रहे थे। उसकी तबीयत खराब थी और रेलवे के डॉक्टर ने उसकी जांच की और हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आज बुधवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

इसके पूर्व सूरत हाजीपुर श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार शाम एक यात्री बलिया में मृत मिला था। मृतक के पास से मिले परिचय पत्र के जरिये उसकी पहचान भूषण सिंह (58) निवासी जिला सारण, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच कानपुर में झांसी-गोरखपुर श्रमिक ट्रेन में दो प्रवासी यात्री मृत पाये गये।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कानपुर सेंट्रल रेलवे पुलिस के थानाध्यक्ष राम मनोहर राय ने बताया कि मृतकों से एक की पहचान राम अवध चौहान (45) निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये हैं तथा कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिये नमूने ले लिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू