एजेंसी न्यूज

Road Accident: अमृतसर में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगों की मौत

अजनाला में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अजनाला थाने की एसएचओ सुपिंदर कौर ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात को हुई.

Road Accident: अमृतसर में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

अमृतसर, 13 नवंबर : अजनाला में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अजनाला थाने की एसएचओ सुपिंदर कौर ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात को हुई.

उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह (35), उनकी पत्नी संतोष कौर (32) और उनकी बेटी प्रीत कौर (7) और बेटे सोनू (5) की कुचलकर मौत हो गई. यह भी पढ़ें : एमसीडी चुनाव ‘कूड़ा बनाम धुआं’ नहीं, बल्कि ‘पानी और अपशिष्ट नियंत्रण’ के बारे में है : सतीश उपाध्याय

कौर ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).