देश की खबरें | मणिपुर में एनपीपी के चार विधायक कोनराड संगमा से मुलाकात करने के लिये मेघालय रवाना हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सभी चार विधायक राज्य में बदलते राजनीतिक हालात पर कोनराड संगमा से मुलाकात करने के लिये मेघालय रवाना हो गए हैं।
इम्फाल, 26 सितंबर मणिपुर में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सभी चार विधायक राज्य में बदलते राजनीतिक हालात पर कोनराड संगमा से मुलाकात करने के लिये मेघालय रवाना हो गए हैं।
मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
गौरतलब है कि मणिपुर में भाजपा नीत एम बीरेन सिंह सरकार ने 24 सितंबर को एनपीपी के दो मंत्रियों समेत छह मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था। उनकी जगह पांच नए चेहरों में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। एनपीपी मणिपुर में भाजपा नीत गठबंधन सरकार में साझेदार है।
इम्फाल से शिलांग रवाना हुए एनपीपी के दल का नेतृत्व मणिपुर के उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह कर रहे हैं। मंत्रिमंडल से निकाले गए दो विधायक एल जयंतकुमार और एन कायिसी भी उनके साथ मौजूद हैं।
यह भी पढ़े | DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी होगी.
जयंत कुमार ने पत्रकारों से कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर भविष्य के बारे में कोई फैसला लेंगे।
कायिसी ने कहा कि वे पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और सामूहिक निर्णय लेंगे।
एनपीपी विधायकों ने बुधवार को बैठक कर तय किया था कि यदि किसी को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया तो पार्टी गठबंधन से बाहर आ जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)