देश की खबरें | सूक्ष्म परजीवी ततैयों की चार नई प्रजातियों की खोज की गई : जेडएसआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने शुक्रवार को सूक्ष्म परजीवी ततैयों की चार नई प्रजातियों की खोज करने की घोषणा की।
कोलकाता, 11 जुलाई भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने शुक्रवार को सूक्ष्म परजीवी ततैयों की चार नई प्रजातियों की खोज करने की घोषणा की।
एक अधिकारी ने बताया कि इदरिस फोर्स्टर (हाइमेनोप्टेरा: स्केलियोनिडे) वंश से संबंधित ये ततैया पश्चिम बंगाल में खोजी गईं और जंपिंग स्पाइडर (साल्टिसिडे) के प्राथमिक अंडाणु परजीवी हैं।
उन्होंने बताया कि विशिष्ट रूप से, वे सामूहिक परजीवीपन प्रदर्शित करते हैं। यह एक ऐसा व्यवहार है, जिसमें एक ही अंडे के थैले में कई ततैया विकसित हो जाती हैं।
जेडएसआई निदेशक धृति बनर्जी ने इस खोज के पारिस्थितिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह ‘‘जैव विविधता को समझने के लिए एक आधुनिक, एकीकृत दृष्टिकोण’’ का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह अध्ययन न केवल कीट विविधता के बारे में हमारे ज्ञान का विस्तार करता है, बल्कि कम खोजे गए आवासों में परजीवी ततैयों की उल्लेखनीय विविधता को भी उजागर करता है।’’
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के राजमोहना और उनकी शोध टीम के नेतृत्व में की गई इस खोज को हाल ही में यूरोपियन जर्नल ऑफ टैक्सोनॉमी नामक पत्रिका में जगह दी गई है।
ततैया एक छोटा काला और पीला उड़ने वाला कीट है, जो डंक मार सकता है।
राजमोहना ने कहा, ‘‘प्रत्येक नई प्रजाति की खोज जीवन की विविधता की पहेली में एक अहम अंश जोड़ती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र के इन छिपे हुए सदस्यों को समझने से पारिस्थितिक प्रक्रियाओं, विकास और जैव विविधता के स्वरूप के बारे में आवश्यक जानकारी मिल सकती है।’’
नयी पहचान की गई प्रजातियां, इदरीस बियानोर, इदरीस फुरवस, इदरीस हाइलस और इदरीस लॉन्गिस्कैपस, को 2021 और 2023 के बीच पश्चिम बंगाल के कृषि-पारिस्थितिकी तंत्रों और अर्ध-प्राकृतिक आवासों में खोजा गया था।
उनकी पहचान विस्तृत रूपात्मक जांच और अत्याधुनिक डीएनए बारकोडिंग के सावधानीपूर्वक संयोजन के माध्यम से की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

