जरुरी जानकारी | केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में चार नए सदस्य नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग के अंतर्गत भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के चार अधिकारियों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, छह जुलाई आयकर विभाग के अंतर्गत भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के चार अधिकारियों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

सीबीडीटी आयकर विभाग की प्रशासनिक इकाई है और इसका काम व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर जैसी कर की विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत राजस्व इकट्ठा करना है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, 1987 बैच के दो आईआरएस अधिकारी- प्रवीन कुमार और हरिंदर बीर सिंह गिल और 1988 बैच के दो अधिकारी- संजय कुमार वर्मा और रवि अग्रवाल को सीबीडीटी के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।

कर विभाग में विभिन्न क्षेत्रों में तैनात ये अधिकारी सीबीडीटी में चार पदों पर आएंगे, जो सितंबर, 2021 से रिक्त हैं।

सीबीडीटी में चेयरमैन के अलावा विशेष सचिव स्तर के छह सदस्य भी होते हैं।

सीबीडीटी में पहले से ही कार्यरत सदस्यों में 1987 बैच की आईआरएस अधिकारी- प्रज्ञा सहाय सक्सेना और सुभाश्री अनंतकृष्णन हैं। सीबीडीटी के चेयरमैन 1986 बैच के आईआरएस अधिकारी नितिन गुप्ता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी