बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए, कुल संख्या 485 हुई
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने कहा कि चार नए मामलों में कटिहार से एक, बक्सर से दो और कैमूर से एक मामला सामने आया।
पटना, तीन मई बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 485 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने कहा कि चार नए मामलों में कटिहार से एक, बक्सर से दो और कैमूर से एक मामला सामने आया।
कटिहार जिले में 30 वर्षीय महिला संक्रमित पायी गई जबकि बक्सर जिले में एक 22 वर्षीय युवक और एक डेढ़ वर्षीय बच्ची में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
कैमूर जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
कुमार ने कहा कि राज्य में 117 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि 364 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
वहीं, अब तक राज्य में 27,738 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

