देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में तीन साल के एक बच्चे और छह साल की एक बच्ची समेत चार और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
आइजोल, पांच फरवरी मिजोरम में तीन साल के एक बच्चे और छह साल की एक बच्ची समेत चार और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,380 हो गए।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आइजोल जिले में संक्रमण के तीन मामले और लुंगलेई में एक मामला सामने आया।
राज्य में अभी 29 मरीज उपचाराधीन हैं।
अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित 4,342 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, वहीं नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि अब तक 10,044 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

