देश की खबरें | ओडिशा के कालाहांडी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, नौ सितंबर ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक जवान भी घायल हो गया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: क्या LJP और JDU की लड़ाई बनेगी BJP के लिए सिरदर्द, NDA में आ सकती है दरार.
नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक एसओजी जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है।
एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं।
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली।
उन्होंने कहा कि एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की और टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)