देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चार नक्सली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 30 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गंगालूर थानाक्षेत्र में अंडरी गांव के जंगल में तीन नक्सलियों--भीमा कारम ऊर्फ डुम्मा (37), जोगा कलमू ऊर्फ बेटिया (27) और सुक्कू कारम उर्फ सन्नू (30) को तथा ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में एक नक्सली गणपत पोडियम (32) को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 28 जुलाई को डीआरजी और गंगालूर थाने के संयुक्त दल को पीड़िया, मुतवेंडी और अंडरी गांव की ओर रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि यह दल जब अंडरी गांव के करीब पहुंचा, तब उसने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को पकड़ लिया ।
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सली पिछले वर्ष 30 दिसंबर को गंगालूर थानाक्षेत्र में कांवडगांव पीडिया के जंगल में विस्फोट कर पुलिस दल को निशाना बनाने की घटना में शामिल थे।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने आज ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गणपत, भण्डारपाल गांव में मुखबिर के शक में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

