देश की खबरें | जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि सभी चारों मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी गस्त थे और इनमें से तीन को शुक्रवार को ही गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय(जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अधिकारियों ने बताया कि सभी चारों मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी गस्त थे और इनमें से तीन को शुक्रवार को ही गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय(जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ की रहने वाली 60 वर्षीय महिला का गत कई दिनों से जीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले में कोविड-19 से यह पहली मौत है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने पहली बार माना कि कराची में रहता है दाऊद इब्राहिम: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि जिन तीन पुरुषों की कोविड-19 से मौत हुई है उनमें पुंछ के 45 वर्षीय व्यक्ति, जम्मू के मारह गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग और सांबा जिले के 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि अबतक जम्मू में 6,994 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 5,493 लोग ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-संभाग में 1,456 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि जम्मू जिले में अबतक सबसे अधिक 30 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। इसके अलावा पुंछ और राजौरी में तीन-तीन, उधमपुर, डोडा और सांबा में दो-दो और रामबन, किश्तवाड़ और कठुआ में एक-एक मरीज की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\