देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत, 365 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में चार और लोगों की मौत के साथ अबतक प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 62 हो गई है। वहीं 365 नये मामले सामने आने के साथ बिहार में रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गई।

पटना, 28 जून बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में चार और लोगों की मौत के साथ अबतक प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 62 हो गई है। वहीं 365 नये मामले सामने आने के साथ बिहार में रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोविड-19 से गत 24 घंटे में अरवल, नवादा, पटना एवं रोहतास में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मिला मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दी जिम्मेदारी.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 62 लोगों की मौत हुई है उनमें से पटना में छह, दरभंगा एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय में चार, खगड़िया, नालंदा, नवादा, रोहतास एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मौत शामिल है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में रविवार तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गई।

यह भी पढ़े | हरियाणा में बीजेपी विधायक सुभाष सुधा का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए कुल 9,224 मामलों में से पटना के 587, भागलपुर के 480, मधुबनी के 441, सिवान के 404, बेगूसराय के 398, मुंगेर के 340, रोहतास एवं समस्तीपुर के 322-322, खगड़िया एवं कटिहार के 298-298, पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर के 290-290, दरभंगा के 286, नवादा के 257, गोपालगंज के 249, जहानाबाद के 246, सुपौल के 235, बांका के 227, बक्सर के 226, भोजपुर के 219, नालंदा के 217, औरंगाबाद के 210, सारण के 207, गया के 199, मधेपुरा के 187, पूर्वी चंपारण के 177, कैमूर के 168, सहरसा के 164, पश्चिम चंपारण के 161, किशनगंज के 158, वैशाली के 157, शेखपुरा के 146, सीतामढ़ी के 132, लखीसराय के 127, अररिया के 126, अरवल के 104, शिवहर के 81 तथा जमुई जिले के 77 मामले शामिल हैं।

बिहार में अबतक 2,05,832 नमूनों की जांच की गई है और अबतक 7,156 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\