एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी से पीड़ितों की संख्या 1,785 हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक कोविड-19 के चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया।

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत
जियो

देहरादून, 13 जून उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी से पीड़ितों की संख्या 1,785 हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक कोविड-19 के चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, देहरादून के एसएमआई अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई जबकि काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं, शनिवार को उधमसिंह नगर जिले में 82 वर्षीय बुजुर्ग और पौड़ी जिले में 46 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | दक्षिण कश्मीर में CRPF के 22 जवान कोरोना वायरस से पाए गए पॉजिटिव.

कोरोना वायरस से संक्रमित इन लोगों की मौत के असल कारण का अभी पता लगाया जाना बाकी है।

शनिवार को सामने आए संक्रमण के 61 नए मामलों में से टिहरी में सर्वाधिक 23 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बावजूद Jio प्लेटफॉर्म ने दुनिया में पहली बार सबसे अधिक निरंतर धन अर्जित किया.

प्रदेश में अब तक 1,077 मरीज उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।

अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कुल 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि आठ मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).