एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से चार और की मौत,

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1507 पर पहुंच गयी । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से चार और की मौत,

पटना, दो फरवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1507 पर पहुंच गयी । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन तथा दरभंगा जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढकर 1507 हो गयी ।

बिहार में सोमवार अपराहन 4 बजे से मंगलवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नए मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ कर 2,60,912 पहुंच गयी है।

विभाग ने बताया कि इसी अवधि में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित 173 मरीज ठीक हुए जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 2,58,309 हो गयी ।

इसके अनुसार बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1095 है ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आंकडे के मुताबिक प्रदेश में अब तक टीकाकरण कराने वालों की कुल संख्या 2,21,523 हो गयी है ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).