देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 298 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत शुक्रवार को दर्ज की गयीं जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 184 हो गई है। वहीं 298 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की कुल संख्या 8,365 हो गयी।
जयपुर, 29 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत शुक्रवार को दर्ज की गयीं जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 184 हो गई है। वहीं 298 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की कुल संख्या 8,365 हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को जयपुर में तीन और झुंझुनू में एक संक्रमित की मौत हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 184 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 88 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
वहीं राज्य में संक्रमण के 298 नये मामले शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे तक सामने आए। इनमें जोधपुर में 67, भरतपुर में 45,झालावाड़ में 42, जयपुर 23, नागौर में 19, कोटा में 17, अजमेर और सीकर 13-13, झुंझुनूं में 12, उदयपुर में नौ, चुरू और डूंगरपुर में छह-छह, धौलपुर, सिरोही में पांच-पांच, जैसलमेर में चार, बीकानेर और अलवर में दो-दो, चित्तौडगढ़,पाली और भीलवाड़ा में एक-एक नये मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक के संक्रमितों की कुल संख्या 8,365 हो चुकी है।
यह भी पढ़े | केरल में कोरोना वायरस के 62 नए केस, 2 कैदी भी शामिल.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

