एजेंसी न्यूज

केरल में कोविड-19 से संक्रमित चार महीने की बच्ची की मौत

राज्य में कोविड-19 से होने वाली यह तीसरी मौत है और किसी शिशु की पहली मौत है। इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया था।

केरल में कोविड-19 से संक्रमित चार महीने की बच्ची की मौत
जमात

कोझीकोड, 24 अप्रैल केरल के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित चार महीने की एक बच्ची की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बच्ची जन्म के समय से ही हृदय रोग से जूझ रही थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोविड-19 से होने वाली यह तीसरी मौत है और किसी शिशु की पहली मौत है। इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया था।

मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ की समस्या को लेकर दो अन्य अस्पतालों में इलाज के बाद बच्ची को 21 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की आज सुबह छह बजे मौत हो गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि डॉक्टरों ने बच्ची के जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए। बच्ची का परिवार मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास पाय्यानाड से है।

उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी जो हमें मिली है कि उसके संपर्क में कुछ लोग आए हैं।

मंत्री ने कहा कि बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए कोविड​​-19 मामलों के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

राज्य में गुरुवार तक कोविड​​-19 के कुल 129 सक्रिय मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).