देश की खबरें | मध्यप्रदेश में मूक युवती के साथ चार नाबालिग लड़कों ने किया बलात्कार

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 30 जून छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर गौरिहार थाना इलाके में 20 वर्षीय एक मूक युवती के साथ चार नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को सोमवार को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ गौरिहार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा....

उन्होंने कहा कि आरोपी 11 से 18 वर्ष के बीच के हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गौरिहार पुलिस थाना प्रभारी सरिता वर्मन ने बताया कि शिकायत के अनुसार यह घटना गौरिहार पुलिस थाना इलाके में रविवार की शाम को उस वक्त हुई थी जब पीड़िता खुले में शौच के लिए गई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 131 नए मरीज पाए गए: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि देर रात तक जब वह वापस घर नहीं आई तो उनके परिवार वाले उसे तलाशने निकले थे और उसे सड़क पर घायल अवस्था में पाया। इसके बाद उसने इशारों में अपनी माँ को आप बीती सुनाई और फिर उसके परिजनों ने मामला दर्ज करवाया।

सरिता ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने जुर्म को स्वीकार भी कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)