देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बलिया में नाबालिग लड़की से चार नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की से उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बलिया, 15 जून उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की से उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और यहीं के एक स्कूल में पढ़ती है।
बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरिजेश सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान नाबालिग लड़की की एक अन्य नाबालिग लड़के से दोस्ती हो गयी और वह 21 जून को अपराह्न में उससे मिलने गयी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को एक मकान में ले गया, जहां उसके अलावा उसके तीन अन्य दोस्तों ने लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनकी शिकायत पर मुख्य आरोपी के अलावा तीन अन्य आरोपी नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (ए) (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि सभी आरोपी 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच के हैं।
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को सोमवार को हिरासत में लेकर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को सुधार गृह में भेज दिया गया।
पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

